डाइटिंग के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:44

अपने गोल्स को निर्धारित करें-

अपने वजन को एक सीमित समय में बांट लें। आपको कितना वजन कम करना है यह पहले सेट करें और दिमाग में उसी तरह से एक प्लान तैयार कर लें कि आपको हर हफ्ते और महीने में किस तरह से वजन घटाने के लिए काम करना है।

छोटे-छोटे मील्स का करें सेवन-

क्या आप उन लोगों में से हैं जो एक साथ बहुत कुछ खा लेती हैं? दिन भर में अपनी मील्स को अलग-अलग हिस्सों में बांटें और उसी के हिसाब से दिनभर खाना खाएं। अपने मेटाबॉलिज्म को पैनिक मोड में डालने से अच्छा है उसे धीरे-धीरे आदत डालें।

वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट-

अर्ली मॉर्निंग- सौंफ, नींबू, मेथी का पानी

रात भर सौंफ या मेथी को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। सुबह पानी छानकर इसे पी लें। आप इसकी जगह गर्म पानी में नींबू डालकर भी पी सकती हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है।

ब्रेकफास्ट- मूंग दाल चीला

आपका ब्रेकफास्ट अच्छा और प्रोटीन युक्त होना चाहिए। अपने नाश्ते में आपको मूंग दाल का चीला लेना चाहिए। इसके अलावा आप लौकी का भी चीला खा सकती हैं या 2 इडली और 1 कप सांभर का सेवन करें।

लंच- ओट्स रोटी+सब्जी+सलाद

अपने आहार में ओट्स की बनी एक रोटी, 1 कप सब्जी और थोड़ा सलाद जरूर शामिल करें। इसके साथ आपको 1/2 कप दही भी जरूर लेनी चाहिए।

डिनर- 1 रोटी+मिक्स सब्जी+दही

रात का खाना 7 बजे तक कर लें। इसमें आप 1 रोटी के साथ मिक्स सब्जी और दही लें। इसके अलावा आप 1 कप क्विनोआ और उबली दाल के साथ आधा कप सलाद भी खा सकती हैं।
बीच-बीच में इसके साथ आप ग्रीन टी और स्पाइस टी भी लें और अपनी एक्सरसाइज को नियमित रूप से करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info